ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बक्सर पावर हाउस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

BUXAR: शहर के पावर हाउस में अचानक बुधवार की शाम आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। कर्मचारी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद घट

बक्सर पावर हाउस में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: शहर के पावर हाउस में अचानक बुधवार की शाम आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। कर्मचारी ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक आग ने अपने आस-पास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।


दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गयी। बताया जाता है कि बुधवार की शाम कर्मचारी पावर हाउस में काम कर रहे थे इसी बीच अचानक एक ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली। कर्मचारियों ने उसे हल्के में लिया। लेकिन इसी बीच धीरे-धीरे चिंगारी आग की लपटों में तब्दील हो गई और आग ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया।


आग की लपटों को देखकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां कर्मचारियों ने देखा कि आग पावर हाउस के आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाना चाहा लेकिन आग ने विकराल रुप ले लिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम फिलहाल आग को बुझाने में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें