ब्रेकिंग
24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी

बक्सर : सिपाही भर्ती के लिए दौड़ रही दो बहनों को ट्रक ने रौंदा, एक की स्पॉट डेथ

BUXAR : सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी करने निकली दो सगी बहनों ने बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसे इ

बक्सर : सिपाही भर्ती के लिए दौड़ रही दो बहनों को ट्रक ने रौंदा, एक की स्पॉट डेथ
Anamika
2 मिनट

BUXAR : सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी करने निकली दो सगी बहनों ने बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई. 

जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला वासुदेवा ओपी क्षेत्र के डुमरांव-बिक्रमगंज हाईवे स्थित आथर गांव के पास की है. 

मृतकों की पहचान आथर गांव निवासी भरत तिवारी की 22 साल की बेटी खुशबू के रुप में की गई है. वहीं 20 साल की प्राची की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि प्राची और खुशबू हर दिन दौड़ने का अभ्यास करने के लिए सड़क पर जाती थी. इसी दौरान ट्रक ने दोनों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उस दौरान दौड़ रहे युवकों ने ट्रक का पीछा भी किया पर अंधेरा का फायदा उठा कर ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया.