ब्रेकिंग
सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार

गयाजी से पिंडदान कर अयोध्या जा रहे तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से टकराई, हादसे में 23 लोग घायल

Bihar Road Accident: गयाजी में पिंडदान के बाद अयोध्या जा रहे केरल के तीर्थयात्रियों की बस बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत 23 यात्री घायल हुए, जिनका इलाज बक्सर सदर अस्पताल में कराया गया।

Bihar Road Accident
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के गयाजी में पिंडदान की प्रक्रिया पूरी कर अयोध्या जा रहे केरल के तीर्थयात्रियों की बस बक्सर में हादसे का शिकार हो गई। वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर तड़के सुबह बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस चालक समेत 23 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।



टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक रमेश स्वामी को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, अन्य घायलों का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। मामूली रूप से घायल कुछ यात्रियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



जानकारी के अनुसार, केरल से करीब 27 यात्रियों का दल धार्मिक यात्रा पर निकला था। गया में पिंडदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। बस रात करीब 10 बजे गया से चली थी। सफर करते हुए करीब तड़के तीन बजे बस बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु से होकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई।



प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह बस चालक को झपकी आना बताई जा रही है। रातभर यात्रा के दौरान अचानक चालक का नियंत्रण प्रभावित हुआ और बस सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर के बाद बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अपनी सीटों से टकराकर घायल हो गए।



हादसे की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा। घायल यात्री ने बताया कि हादसे के वक्त अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ जोरदार झटका लगा और टक्कर के कारण कई यात्री अपनी सीटों से आगे की ओर जा गिरे, जिससे उन्हें चोटें आईं। बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को किसी न किसी तरह की चोट लगी है।



औद्योगिक थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल बस चालक रमेश स्वामी का इलाज जारी है। वहीं, मामूली चोट वाले कुछ यात्रियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुछ यात्री बक्सर स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के माध्यम से अपनी आगे की यात्रा जारी रखी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता