ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक

पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, हजारों की संख्या में सीएम हाउस घेरने निकले; पुलिस और जिला प्रशसन मुस्तैद

Patna Protest: बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में सफल अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेने, PET की तारीख जल्द घोषित करने और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

Patna Protest
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Protest: बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। पटना में बड़ी संख्या में सफल अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर परीक्षा रद्द करने के फैसले का विरोध किया और सरकार व बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की।



बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 27 मई 2026 को आयोजित दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को 23 सितंबर को रद्द कर दिया था। आयोग ने इसके लिए अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया और नई परीक्षा की तारीख बाद में घोषित करने की बात कही।



मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब इसके अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी कर रहे थे। उनका कहना है कि परीक्षा रद्द होने से उनकी महीनों की तैयारी प्रभावित हुई है और भर्ती प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।



प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि मुख्य परीक्षा रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। वे PET की तारीख जल्द घोषित करने और भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की मांग कर रहे हैं।



अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने मुख्य परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी तैयारी शुरू कर दी थी। अचानक मुख्य परीक्षा रद्द होने से उन्हें दोबारा परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।



पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। गांधी मैदान से लोक सेवक आवास तक मार्च की योजना को देखते हुए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि वे परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे और सरकार तथा आयोग से जल्द स्पष्ट निर्णय की मांग करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता