ब्रेकिंग
भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦भारी मात्रा में स्मैक के साथ पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख नकद और बैंक दस्तावेज जब्त✦डिजिटल हेल्थ मिशन में बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, ‘Best Performing Model District’ का खिताब जीता✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें.. कितने छात्र हुए सफल?

Bihar Board compartment result: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटर में 55.31% और मैट्रिक में 57.18% छात्र सफल हुए हैं।

Bihar Board compartment result
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Board compartment result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को परिणाम घोषित किया। छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।


रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 55.31 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 59.29 फीसदी और छात्रों का 52.65 फीसदी रहा। वहीं मैट्रिक कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 57.18 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इसमें 53.48 प्रतिशत छात्राएं और 57.84 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।


बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 6498 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 3711 छात्र सफल रहे। वहीं मैट्रिक कम्पार्टमेंट परीक्षा में 6034 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 3450 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की।


बिहार बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2 मई से 6 मई 2026 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2 मई से 11 मई 2026 तक चली थी। परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की गई थीं। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी।


गौरतलब है कि बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित करता है, जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में सफल नहीं हो सके थे या किसी कारणवश नियमित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। इस परीक्षा के जरिए छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने का एक और अवसर मिलता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता