ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

BIHAR: पायलट की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे BJP नेता, धान के खेत में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

आरा में खराब मौसम के कारण पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह का हेलीकॉप्टर धान के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करने को मजबूर हुआ। संदेश विधानसभा में जनसभा के बाद उड़ान भरते ही विजिबिलिटी कम होने से पायलट ने खेत में सुरक्षित लैंडिंग की।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: संदेश विधानसभा चुनाव में NDA से JDU प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में वोट मांगने आरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह आज बाल-बाल बच गये। मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग धान के खेत में करायी गयी। पायलट ने सूझ-बूझ से काम लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।


खेत में हेलिकॉप्टर को उतरता देख लोगों की भारी हुजूम वहां उमड़ पड़ी। लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ कि अचानक हेलिकॉप्टर को खेत में उतारा गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हेलिकॉप्टर के पास हटाया। 


दरअसल संदेश विधानसभा के उदवंत नगर में यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से आए थे। जनसभा को संबोधित करने के बाद पायलट ने टेक ऑफ किया। तभी मौसम खराब होने और बारिश के कारण थोड़ी देर बाद ही पालयट को सामने कुछ दिखाई देना बंद हो गया। जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और धान की खेत में हेलिकॉप्टर को उतारा गया। धान के खेत में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेलिकॉप्टर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है वही उमड़ी भीड़ को वहां से हटाया गया है।  

BIHAR: पायलट की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे BJP नेता, धान के खेत में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग