ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभार

जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी को SDPO की जिम्मेदारी मिली है। 2024 बैच की IPS दीप्ति मोनाली ने पदभार संभालते हुए अपराध नियंत्रण पर जोर दिया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 2024 बैच की IPS अधिकारी दीप्ति मोनाली को जमुई का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं।


दीप्ति मोनाली इससे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात थीं। उनकी कार्यकुशलता और बेहतर पुलिसिंग को देखते हुए उन्हें SDPO की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार संभालने के साथ ही जमुई जिले को पहली बार महिला IPS SDPO मिली है।


अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत SDPO दीप्ति मोनाली ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के साथ ही क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


फरियादियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

दीप्ति मोनाली ने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और न्यायसंगत तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तत्परता से काम करेगी।


नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना उनके प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।