ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच

तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगे

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनकी आर्थिक समझ और विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था की प्रगति का भी जिक्र किया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार और देश की जनता उनसे GDP के 'G' का मतलब जानना चाहती है।


रोहित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है।


तेजस्वी यादव की अर्थव्यवस्था पर रोहित का तंज

रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव की आर्थिक समझ पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे "सबसे कमजोर इकोनॉमिक्स" में रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव छात्र जीवन में ही निजी और पारिवारिक "इकोनॉमिक्स" को ठीक करने में लग गए थे।


विदेश दौरे को लेकर भी साधा निशाना

युवा चेतना सुप्रीमो ने तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं और जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगे। रोहित सिंह के इस बयान को बिहार की सियासत में तेजस्वी यादव पर एक और राजनीतिक हमला माना जा रहा है।