ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: बिहार में आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। विवेक मैत्रेय को खेल निदेशक और नवीन कुमार को BIADA का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुगम एवं गतिमान बनाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के करीब आधा दर्जन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत उद्योग, खेल, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण और शैक्षणिक आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।


नवीन कुमार को BIADA का अतिरिक्त प्रभार

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव नवीन कुमार (IAS 2011 बैच) को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA), पटना के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 


पहले से ही वो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजिज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। 


नई व्यवस्था के तहत उद्योग विभाग के सचिव कुन्दन कुमार (IAS 2004 बैच) को BIADA के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।


विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात विवेक रंजन मैत्रेय (IAS 2017 बैच) का स्थानांतरण करते हुए उन्हें निदेशक, खेल के पद पर पदस्थापित किया गया है।


विवेक रंजन मैत्रेय के पदभार संभालने के बाद राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन (IAS 2017 बैच) खेल निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।


अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार (IAS 2017 बैच) का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक (MD) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अभिषेक पलाशिया को दोहरी जिम्मेदारी

पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत अभिषेक पलाशिया (IAS 2020 बैच) को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।


इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


श्रीकांत खाण्डेकर और गुंजन सिंह को अतिरिक्त प्रभार

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर (IAS 2020 बैच) को उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय की संयुक्त सचिव गुंजन सिंह (IAS 2020 बैच) को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों और निगमों की जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।

Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

टैग्स