ब्रेकिंग
Bank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितसमस्तीपुर छेड़खानी का वीडियो 9 दिन पुराना निकला, वायरल होते ही पुलिस ने 4 मनचलों को दबोचापति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदमBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितसमस्तीपुर छेड़खानी का वीडियो 9 दिन पुराना निकला, वायरल होते ही पुलिस ने 4 मनचलों को दबोचापति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम

Bihar News: BPSC टीचर ने स्कूल से भागकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ की शादी, अब सुरक्षा की लगा रही गुहार

Bihar News: सुपौल जिले के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत BPSC शिक्षिका ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। शादी के बाद परिजनों के दबाव और धमकियों के बीच वीडियो जारी करके सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 Bihar News
BPSC टीचर ने स्कूल से भागकर ब्वॉयफ्रेंड के साथ की शादी
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: सुपौल जिले के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत BPSC टीचर ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली। शादी के बाद परिजनों के दबाव और धमकियों के बीच शिक्षिका ने एक वीडियो जारी कर अपने और अपने पति की सुरक्षा की अपील की है। वीडियो में टीचर पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रही है।


बताया जा रहा है कि सुपौल की एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षिका खुशी कुमारी ने प्रेमी गौतम सिंह से भागकर शादी कर ली। जिसके बाद अब उसे धमकी मिल रही है। शिक्षिका ने एक वीडियो जारी कर अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में खुशी कुमारी ने बताया कि वह दरभंगा जिले की रहने वाली हैं और सुपौल के छातापुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कामत किसनगंज में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।


टीचर ने बताया कि उन्होंने 28 फरवरी को अपनी मर्जी से प्रेमी गौतम सिंह से शादी कर ली। लेकिन अब कुछ लोग उनके माता-पिता को भड़का रहे हैं और उनके पति और ससुरालवालों पर अपहरण का झूठा आरोप लगाने की साजिश कर रहे हैं। खुशी कुमारी ने प्रशासन से अपील की है कि उनके और उनके पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। शिक्षिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता