ब्रेकिंग
सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितसमस्तीपुर छेड़खानी का वीडियो 9 दिन पुराना निकला, वायरल होते ही पुलिस ने 4 मनचलों को दबोचापति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितसमस्तीपुर छेड़खानी का वीडियो 9 दिन पुराना निकला, वायरल होते ही पुलिस ने 4 मनचलों को दबोचापति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकाला

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से मानसून के सक्रिय होने से राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून की सक्रियता के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश की चेतावनी जारी है।



मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को भभुआ, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर-पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।



24 सितंबर को औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, सीवान, गोपालगंज में आत्याधिक बारिश की संभावना है। वहीं पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण में बारिश का अनुमान है। पिछले 24 घंटा के भीतर खगड़िया, कटिहार, बांका, सहरसा, नालंदा, मुंगेर, भागलपुर और राजधानी पटना में बारिश दर्ज की गई है।



मौसम विभाग ने राज्य के लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान खुले स्थानों में न रहे और तुरंत पक्के मकान या सुरक्षित जगह पर चले जाएं। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें और सचेत रहें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता