ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज

पति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम

Bihar News: बेगूसराय के बखरी से सामने आई इस घटना ने इलाके में लोगों को झकझोर दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले एक अहम दस्तावेज की भी जांच की जा रही है. पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए खबर...

पति ने बंद कर दिया था घर का खर्च, रोज-रोज का कलह... परेशान मां ने 5 साल की बेटी संग उठाया खौफनाक कदम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई. घटना बुधवार रात की है. मृतकों की पहचान रंजीत राय की 25 वर्षीय पत्नी अनामिका कुमारी और उनकी पांच वर्षीय बेटी पीहू के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है. घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है. इसमें पिछले चार-पांच महीने से पति द्वारा घर खर्च नहीं दिए जाने का जिक्र बताया जा रहा है. हालांकि, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि यह नोट उन्हें मृतका के मायके वालों से मिला है और इसकी जांच की जा रही है.


बताया जा रहा है कि अनामिका अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ गांव में अकेली रहती थी. पति रंजीत राय और उसके माता-पिता अलग-अलग जगहों पर रहते हैं. ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से पति द्वारा घर खर्च नहीं दिए जाने को लेकर महिला परेशान थी.


बुधवार शाम मोबाइल पर पति से महिला की बातचीत हुई थी. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद महिला ने अपनी बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया.


पत्नी का फोन नहीं उठा तो पति ने ग्रामीणों को दी सूचना

कुछ देर बाद जब अनामिका का फोन नहीं उठा तो उसके पति ने गांव के लोगों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा. ग्रामीण जब उसके घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से देखने पर मां-बेटी घर के अंदर बेसुध हालत में दिखाई दीं.


ग्रामीणों ने किसी तरह घर के अंदर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला. तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी, जबकि अनामिका की सांसें चल रही थीं. उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.


इलाज के दौरान देर रात अनामिका की भी मौत हो गई. इसके बाद घटना की जानकारी उसके मायके वालों और पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव मायके वालों को सौंप दिए गए. परिजन शवों को लेकर मुंगेर चले गए.