ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण

BPSC पेपर लीक मामला: DSP रंजीत रजक को मिली बड़ी राहत

PATNA: BPSC की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेल जा चुके DSP रंजीत कुमार रजक को बड़ी राहत मिली है। गृह विभाग ने DSP रंजीत कुमार रजक को फिलह

bihar
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: BPSC की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेल जा चुके DSP रंजीत कुमार रजक को बड़ी राहत मिली है। गृह विभाग ने DSP रंजीत कुमार रजक को फिलहाल निलंबन मुक्त कर दिया है। निलंबन मुक्त करने के साथ ही रंजीत कुमार रजक को बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। गृह विभाग ने बुधवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।


रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी। विभागीय कार्यवाही के समापन के बाद इनके निलंबन अवधि के संबंध में अनुशासनिक प्राधिकार द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2022 में बिहार BSAP-14 के DSP रहते रंजीत कुमार रजक पर BPSC पेपर लीक की संलिप्तता का आरोप लगा था। इस मामले में EOU थाना में कांड दर्ज किया गया था। जिसके बाद जुलाई 2022 में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरात में जेल भेज दिया गया था। मार्च 2023 से रंजीत के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित की जा रही है।

टैग्स