ब्रेकिंग
पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦पैसे का लालच देकर घर बुलाया... फिर 6 साल की मासूम से हैवानियत, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंची मासूम✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...

BPSC का बड़ा एलान : 69वीं पीटी परीक्षा से हटा E ऑप्शन, आयोग ने ट्वीट कर दी जानकारी

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं पीटी परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी है। आयोग ने इस बार यह फैसला लिया है कि 69वीं पीटी परीक्षा से 'E' ऑप्शन को हटा दिया गया है। पि

BPSC का बड़ा एलान : 69वीं पीटी परीक्षा से हटा E ऑप्शन, आयोग ने ट्वीट कर दी जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं पीटी परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी दी है। आयोग ने इस बार यह फैसला लिया है कि  69वीं पीटी परीक्षा से 'E' ऑप्शन को हटा दिया गया है। पिछले कई दिनों से इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पीटी परीक्षा में दिए जाने वाले E ऑप्शन को हटाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद  इसको लेकर आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर जानकारी दी है। 


बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि बीपीएससी एकीकृत 69वीं में नेगेटिव मार्किंग तो होगी। लेकिन इसमें चार उत्तर विकल्प ही होंगे। इससे E ऑप्शन को हटा दिया गया है। इसके साथ ही इस बार 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगा। यह पहली ऐसी परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी।


मालूम हो कि, 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं।जिसमें पीटी की परीक्षा 30 सितंबर को, मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू 9 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर के बीच होगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक पास होना अनिवार्य है।


आपको बताते चलें कि,बिहार लोक सेवा आयोग ने दो सारणी में पदों का विवरण दिया गया है। पहली सारणी में 235 पद हैं। जिनमें महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियों की संख्या 73 है।दूसरी सारणी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी कर कुल 111 पद हैं। जिसमें से 29 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल मिलाकर 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता