ब्रेकिंग
Bihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

BIHAR NEWS: पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, बिहार में हाई अलर्ट; कल ही नेपाल रास्ते से आतंकी के घुसने की आई थी सूचना

Bihar News: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

Bihar civil court
Bihar civil court
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि कुछ आतंकी संगठन ने पटना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है।


जानकारी के अनुसार, एक अनजान मेल से पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मेल के आने के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


वहीं, सिविल कोर्ट को उड़ाने को लेकर जो धमकी भरे मेल भेजे गए हैं उसमें कहा गया है कि दिनांक 28.08.2025 का ईमेल प्राप्त हुआ है। जिसमें सिविल कोर्ट परिसर में 4 आरडीएक्स आईईडी विस्फोट करने की धमकी दी गई है।


इसके साथ ही इस मामले में कोर्ट रजिस्टार के तरफ से डिस्टिक बार काउंसिल को पत्र भेज कर यह कहा गया है कि आप डीबीए के सभी सदस्यों को सिविल कोर्ट, पटना परिसर को तुरंत खाली करने के लिए सूचित करें। 


आपको बताते चलें कि,  बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बीच आतंकवादियों की एंट्री होने की खबर है। जिसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक नेपाल के रास्ते बिहार में पाकिस्तान के तीन आतंकवादी घुसे हैं। ये तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं।