ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बॉलीवुड फ़िल्म 'टॉयलेट' ने भागलपुर की जया को दी ताकत, पति ने घर में टॉयलेट नहीं बनवाया तो ससुराल छोड़कर चली गई

BHAGALPUR : बॉलीवुड में निर्माता-निर्देशक कई ऐसी फिल्में बनाते हैं जो रियल लाइफ से ली गई है. रियल लाइफ से रील लाइफ तक का सफर तय करने वाली कई फिल्मों ने रिकॉर्ड भी बनाया है लेकिन भा

बॉलीवुड फ़िल्म 'टॉयलेट' ने भागलपुर की जया को दी ताकत, पति ने घर में टॉयलेट नहीं बनवाया तो ससुराल छोड़कर चली गई
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बॉलीवुड में निर्माता-निर्देशक कई ऐसी फिल्में बनाते हैं जो रियल लाइफ से ली गई है. रियल लाइफ से रील लाइफ तक का सफर तय करने वाली कई फिल्मों ने रिकॉर्ड भी बनाया है लेकिन भागलपुर की रहने वाली जया के लिए रील लाइफ ने बड़ा साहस देने का काम किया. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' की तर्ज पर भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.


दरअसल, घर में टॉयलेट नहीं होने की वजह से परेशान  भागलपुर की एक महिला ने 2 साल पहले अपना ससुराल छोड़ दिया. पति को बार-बार घर में शौचालय बनाने के लिए कहा लेकिन इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. आखिरकार उसने ससुराल छोड़कर मायके जाने का फैसला कर लिया. अब यह मामला महिला हेल्पलाइन में पहुंचा है. पति सुरेंद्र ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वह घर में शौचालय बनवा देगा. 5 दिन में शौचालय तैयार करने का उसने वादा किया और अब उसकी पत्नी वैलेंटाइन डे के बाद 17 फरवरी को वापस लौटने वाली है. 


सुरेंद्र की पत्नी का कहना है कि आठ साल पहले जब उसकी सुरेंद्र से शादी हुई थी तो आसपास बहुत कम घर थे और केवल खेत खलिहान थे. महिलाएं खेतों में ही शौच करने जाया करती थी. अब जब गांव की आबादी बढ़ गई है तो उन्हें शौच में काफी परेशानी हो रही है. इस बात का जिक्र उसने अपने पति से भी कई बार किया लेकिन उसके पति ने कई सालों तक उसकी बात टाली. आखिरकार उसने दो साल से पहले अपने पति से अलग रहने का फैसला किया और शर्त रखी कि वह अपने ससुराल वापस तभी आएगी जब उसके घर में शौचालय का निर्माण हो जाएगा. 


पत्नी से दो साल अलग रहने के बाद अब सुरेंद्र ने अपनी पत्नी से पांच दिन के अंदर शौचालय बनवाने का वादा किया है. अगर पति अपना वादा निभाता है तो उसकी पत्नी ने भी  वैलेंटाइन डे के बाद 17 फरवरी को वापस लौटने वाली है.