ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बीएमपी में तैनात IPS अधिकारी की रिपोर्ट निगेटिव आयी, जवानों को ड्यूटी के लिए बाहर जाने पर रोक

PATNA : बीएमपी में फैले कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर यह है कि जिस आईपीएस अधिकारी का बॉडिगार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया था उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. बुधवार को आईपीएस अधिकारी की जांच रिपो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बीएमपी में फैले कोरोना संक्रमण के बीच राहत की खबर यह है कि जिस आईपीएस अधिकारी का बॉडिगार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया था उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. बुधवार को आईपीएस अधिकारी  की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने राहत की सांस ली है.

बता दें कि सोमवार को बीएमपी का 8 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसमें से एक जवान आईपीएस अफसर का बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात थे. बॉडीगार्ड के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को आईपीएस अफसर का सैंपल भी जांच के लिए लैब में भेजा गया था. बुधवार को उनकी रिपोर्ट आ गई है और वह कोरोना निगेटिव पाए गए हैं.

वहीं बीएमपी-14 के कई जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद परिसर में रहने वाले जवानों की बाहर की ड्यूटी पर रोक लगा दी गई है. सभी पुलिसकर्मी जो बीएमपी के परिसर में रहते हैं उन्हें फिलहाल दूसरी जगह ड्यूटी पर नहीं भेजा जा रहा है. बता दें कि  वेटनरी के पास भी बीएमपी की तीन बटालियन एक ही परिसर में है.  तीनों ही बटालियन के जवान परिसर के बाहर भी तैनात है .पुलिस मुख्यालय के अलावा विभिन्न इलाकों में उनकी ड्यूटी रहती है. बीएमपी-14 के 19 जवान अबतक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद परिसर से बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाने से रोक दिया गया है. वहीं कुछ दिन तक बीएमपी परिसर से पुलिसकर्मी बाहर भी नहीं जा पाएंगे. पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है.