ब्रेकिंग
Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar Road Accident : समस्तीपुर में सुरक्षा के नाम पर बिछाया मौत का जाल! कंटीले तार से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की दर्दनाक मौत✦Bihar School News : सरकारी स्कूलों में अब शाम को भी लगेगी क्लास, कमजोर बच्चों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; अंग्रेजी-गणित के साथ AI की भी होगी पढ़ाई...

BJP विधायक के साथ गाली गलौज करने वाले भाई वीरेंद्र के ऊपर क्या होगा एक्शन, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में होगा फैसला

PATNA : बिहार विधानसभा परिसर में बीजेपी और आरजेडी विधायक के बीच गाली गलौज प्रकरण को लेकर आज का दिन बेहद खास हो सकता है. दरअसल बीजेपी विधायक संजय सरावगी की लिखित शिकायत के बाद आज आरजेडी विधायक भाई व

BJP विधायक के साथ गाली गलौज करने वाले भाई वीरेंद्र के ऊपर क्या होगा एक्शन, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में होगा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा परिसर में बीजेपी और आरजेडी विधायक के बीच गाली गलौज प्रकरण को लेकर आज का दिन बेहद खास हो सकता है. दरअसल बीजेपी विधायक संजय सरावगी की लिखित शिकायत के बाद आज आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के उपर एक्शन को लेकर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा होगी. कार्य मंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में होगी.


बैठक में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के आचरण को लेकर समिति कोई फैसला कर सकती है. हालांकि इस मामले में भाई वीरेंद्र की तरफ से भी अध्यक्ष के पास लिखित शिकायत की गई है.आपको बताते हैं कि मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानमंडल परिसर में दोनों विधायकों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई थी. आरजेडी विधायक के भाई वीरेंद्र मीडिया के कैमरों के सामने ही संजय सरावगी के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए थे. उससे विधान सभा की मर्यादा तार-तार हो गई थी. बाद में किसी तरह मीडिया के साथियों ने ही इन दोनों विधायकों को बढ़ने से रोका.


इस मामले की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को भी और अब कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस पर फैसला होगा बुधवार को भाई वीरेंद्र ने बीजेपी विधायक संजय सरावगी को मनाने की कोशिश भी की थी लेकिन संजय सरावगी नहीं माने. बुधवार को ही विधानसभा में बीजेपी के जनक सिंह ने इस मामले को सदन में उठाया था. जनक सिंह ने कहा था कि आरजेडी विधायक के ऊपर एक्शन लिया जाना चाहिए. तब विधानसभा अध्यक्ष ने यह कह कर मामले को शांत करा दिया था की कार्य मंत्रणा समिति में इस पर चर्चा होगी.


आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर भी टीका टिप्पणी कर गए थे उन्होंने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के ऊपर पक्षपात करने का आरोप लगाया था विधानसभा अध्यक्ष इस मामले में सदस्यों को सदन में चेतावनी दे चुके हैं कि एक दूसरे के ऊपर बिना सोचे समझे कोई टिप्पणी ना करें अब सब को इस बात का इंतजार है कि कार्य मंत्रणा समिति के अंदर आखिर कौन सा फैसला लिया जाता है.

टैग्स