ब्रेकिंग
Bihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाजमीन विवाद में सरपंच की दबंगई... परिवार को घर में कैद कर पीटा, ऐन वक्त पर पहुंची डायल-112 ने बचाया16 साल तक जेल में सड़ता रहा शख्स, आखिर में निकला बेगुनाह... पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकारघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल

BJP protest : पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बवाल: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पथराव और लाठीचार्ज

BJP protest : शुक्रवार को पटना में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ा सियासी बवाल देखने को मिला, जहां बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई।

BJP protest : पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बवाल: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पथराव और लाठीचार्ज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BJP protest : पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पथराव और लाठीचार्ज की खबरें निकल कर सामने आ रही। इसके बाद सुरक्षा बल को मुस्तैद कर दिया गया है।


वहीं, इस मामले में बीजेपी का आरोप कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर पत्थर चलाए हैं और उनके तरफ से फायरिंग भी की गई है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी के कार्यकर्ता ने कार्यालय में तोड़फोड़ की कोशिश हैं। उसके बाद उन्हें बस समझाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा किसी भी तरह की कोई बात नहीं है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि, पटना में शुक्रवार को सियासी संग्राम सड़क पर उतर आया। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देखते ही देखते बवाल में बदल गया। आरोप-प्रत्यारोप, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी के बीच दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हालात ऐसे बने कि पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा और वाटर कैनन तक मंगवाना पड़ा।


वहीं, बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हुई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई।


इस मामले में बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव किया। वहीं कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की कोशिश की।