ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

BJP सांसद रामकृपाल यादव को हुआ कोरोना, पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब सांसद भी कोरोना पॉजि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब सांसद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सीट से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी किरण देवी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. संक्रमित होने के बाद दोनों फिलहाल आइसोलेट हो गए हैं. सांसद और उनकी पत्नी फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं. हालांकि अच्छी खबर ये है कि सांसद रामकृपाल के दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.


रामकृपाल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनसे मिलने वालों की पहचान शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि बिहार में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोरोना की चपेट में लगातार आ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं. बीते दिन पार्टी के प्रदेश कार्यालय से 75 कार्यकर्ता और नेता कोरोना संक्रमित मिले थे. जिसके कारण अन्य कार्यकर्ताओं में चिंता बढ़ गई है.

टैग्स