ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर

Bihar News : प्रधान मंत्री मोदी की रैली के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद आगे आकर बाहर निकाला। यह संवेदनशीलता और जनसेवा की मिसाल बनी।

नीतीश मिश्रा, एंबुलेंस जाम, प्रधानमंत्री रैली, Bihar Traffic, Jan Seva, Nitish Mishra, Bihar Minister, Modi Rally, Viral Video, Public Service, Patna News, एंबुलेंस मंत्री मदद, सोशल मीडिया तारीफ
मंत्री नीतीश मिश्रा ने जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद आगे आकर बाहर निकाला।
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य रैली के दौरान जहां एक ओर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ का उत्साह चरम पर था, वहीं दूसरी ओर बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने एक मिसाल कायम करते हुए जनसेवा और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की।


घटना उस वक्त की है जब रैली के चलत एक मुख्य मार्ग पर भारी जाम लग गया। इस जाम में एक एंबुलेंस, जो मरीज़ को लेकर अस्पताल जा रही थी, कई मिनटों तक फंसी रही। उसी रास्ते से बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का काफिला भी गुजर रहा था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मंत्री मिश्रा ने अपने काफिले को रोक दिया और खुद एंबुलेंस तक पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ट्रैफिक स्टाफ को निर्देश दिए और अपनी मौजूदगी में सुनिश्चित किया कि एंबुलेंस को सुरक्षित और शीघ्र रास्ता मिल सके।


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग मंत्री के इस मानवीय कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनता तक, हर कोई इस पहल की तारीफ कर रहा है। बिहार जैसे राज्य में, जहां अक्सर नेताओं पर आम लोगों से दूर रहने के आरोप लगते हैं, वहां नीतीश मिश्रा जैसे जनप्रतिनिधि का यह व्यवहार एक नई राजनीतिक संस्कृति की ओर इशारा करता है। इससे यह साबित होता है कि व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच भी अगर संवेदनशीलता और सेवा भाव हो, तो हर संकट का समाधान निकाला जा सकता है।


बता दे कि नीतीश मिश्रा झंझारपुर से विधायक हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री हैं। पहले वे पर्यटन  मंत्री थे, अब उनका विभाग बदल चुका है| वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र हैं, जो अभिभाजित बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।