ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी

बिहार में राज्यसभा चुनाव जीत के बाद भाजपा ने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में भी एनडीए सभी सीटों पर जीत दर्ज कर आरजेडी को हराएगा। राष्ट्रीय जनता दल का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

बिहार न्यूज
फिर किया जीत का दावा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार में राज्यसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए का उत्साह काफी बढ़ गया है। अब उनकी नजर बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव पर है। भाजपा ने दावा किया है कि जिस तरह राज्यसभा चुनाव में जीत मिली, ठीक उसी तरह एमएलसी चुनाव में भी एनडीए सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा और विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा।


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आगामी एमएलसी चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि यदि उनमें राजनीतिक समझ है, तो उन्हें चुनाव में उम्मीदवार ही नहीं उतारना चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2026 में विधान परिषद की जितनी भी सीटों पर चुनाव होना है, उन सभी पर एनडीए मजबूत जीत हासिल करेगा। आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को हार की आदत हो गई है और इस बार भी उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी।


गौरतलब है कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी पांच सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार राम अब राज्यसभा सांसद निर्वाचित भी हो गये हैं। 


वहीं, आरजेडी के उम्मीदवार एडी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के दौरान महागठबंधन के कुछ विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए, जिससे विपक्ष को नुकसान हुआ।


बिहार में इस वर्ष विधान परिषद की कुल 11 सीटों पर चुनाव होने हैं। जून में 7 सीटों का कार्यकाल समाप्त होगा, जबकि नवंबर में 8 सीटें खाली होंगी। इसके अलावा, कुछ सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे, जिनका कार्यकाल 2030 तक रहेगा। इस तरह राज्यसभा के बाद अब एमएलसी चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।