ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

भीषण गर्मी में पावर कट छुड़ाएगा पसीना, राजधानी के इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल ; जाने क्या है वजह

PATNA : राजधानी वासियों के लिए यह काम की खबर है। पटना के लोगों को भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर होना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने ऐलान किया है कि राजधानी के कई इलाकों में सुबह 9:00

भीषण गर्मी में पावर कट छुड़ाएगा पसीना, राजधानी के इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल ; जाने क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी वासियों के लिए यह काम की खबर है। पटना के लोगों को भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर होना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने ऐलान किया है कि राजधानी के कई इलाकों में सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 11:00 बजे तक बिजली काटी जाएगी।


दरअसल, बुधवार को पटना के दर्जनों इलाकों में बिजली कटेगी। जिसमें महेश नगर, विहार कॉलोनी, रवी चौक, सीताराम पथ, बाबा चौक, केसरी नगर मुर्गी फार्म और पंच मंदिर में बिजली गुल रहेगी। इसके साथ ही हरिश्चंद्र नगर, कैलाश नगर, भूपतिपुर, सुरभि विहार में भी बिजली काटी जाएगी। इसके अलावा राजेन्द्र नगर टर्मिनल, मुन्ना चौक, बहादुरपुर गुमटी, गेट नंबर  14,15, 16 में बिजली बाधित रहेगी।


इसके साथ ही  खेतान मार्केट, भंवर पोखर, मोह्रमपुर, बिरला मंदिर रोड की भी पावर सप्लाई काटी जाएगी।  इस बीच चाणक्य नगर, डीएवी स्कूल, मौर्य विहार कॉलोनी, शांति निकेतन कॉलोनी की भी बिजली बाधित रहेगी। इसके आलावा चाणक्य नगर फीडर से ट्रांसपोर्ट नगर पीएसएस सुबह 9 से 11 बजे तक बंद रहेगा।यह बिजली कटौती के पीछे की वजह मेंटेनेंस और मेट्रो कार्य बताया जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि, राजधानी पटना में भीषण गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। पिछले दिनों हुई आंधी बारिश के बाद मंगलवार को राजधानी में मौसम खुल गया। अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर तापमान में और बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। बिजली कटौती से पटनावासियों को गर्मी से दो-चार होना पड़ सकता है।