ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: बिना जांच के ही रिपोर्ट आ गई कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने घर पर दवा भी भेजा

PATNA: बिहार में स्वास्थ्य विभाग इतना फास्ट कोरोना जांच कर रहा है कि बिना कोरोना सैंपल दिए ही लोगों को कोरोना पॉजिटिव बता दे रहा है. अब एक आरा के बुजुर्ग को भी कोरोना पॉजिटिव

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार में स्वास्थ्य विभाग इतना फास्ट कोरोना जांच कर रहा है कि बिना कोरोना सैंपल दिए ही लोगों को कोरोना पॉजिटिव बता दे रहा है. अब एक आरा के बुजुर्ग को भी कोरोना पॉजिटिव बताते हुए उनके घर पर दवा भेज दिया और खाने की सलाह दे डाली.

70 साल के बुजुर्ग बोले..हमने तो सैंपल दिया ही नहीं

रिपोर्ट  आने के बाद 70 साल के बुजुर्ग शिवजनम सिंह ने कहा कि 11 जुलाई को बबुरा में जांच के लिए कैंप लगा था. वह भी अपना कोरोना टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे. लेकिन सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्यकर्मी नहीं आए. बिना जांच के ही स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना पॉजिटिव बता दिया. 

शिवजनम ने कहा कि उनको कोई कोरोना नहीं है. वह फिट है लेकिन कैंप लगा तो सोचे की वह भी जांच करा ले. लेकिन यह हैरान करने वाला मामला है. बता दें कि इससे पहले पटना और अररिया में भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आ चुके हैं. जहां बिना जांच के ही कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया था. इस तरह के मामले स्वास्थ्य विभाग के जांच पर सवाल उठा रहे हैं.

टैग्स