ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

बड़ा हादसा टला: बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ गई इंजन, मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतरे

SAMASTIPUR: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद भी रेल प्रशासन उससे सबक नहीं ले रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि समस्तीपुर में मालगाड़ी का इंजन बिना ड्राइवर के ही आगे बढ

बड़ा हादसा टला: बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ गई इंजन, मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद भी रेल प्रशासन उससे सबक नहीं ले रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि समस्तीपुर में मालगाड़ी का इंजन बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ गया। जिसके कारण उसके चार पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट की है।


दरअसल, कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर सीमेंट अनलोड हो रहा था। मजदूर मालगाड़ी की बोगी से सीमेंट उतारकर ट्रक में लोड कर रहे थे, तभी इंजन आगे बढ़ गया। इस दौरान इंजन में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। बिना ड्राइवर के मालगाड़ी आगे बढ़ गई और थोड़ी दूर जाकर चार पहिए पटरी से नीचे उतर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।


इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है हालांकि रेलकर्मियों का कहना है कि इंजन जहां लगा था वहां ढलान थी इसी वजह से वह आगे बढ़ गई। इस घटना के बाद मौके पर बचाव और राहत कार्य की टीम मौके पर पहुंची है और बेपटरी हुए इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे का ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।