ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार : बिना दहेज और बैंड-बाजे के अकेले साइकिल से शादी करने पहुंचा दूल्हा, लॉकडाउन में बना मिसाल

BANKA : लॉकडाउन में एक तरफ जहां शादियों में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई देती हैं तो वहीं दूसरी तरफ युवक ने मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा आज सभी जगह हो रही है. युवक बिना दहेज

बिहार : बिना दहेज और बैंड-बाजे के अकेले साइकिल से शादी करने पहुंचा दूल्हा, लॉकडाउन में बना मिसाल
First Bihar
2 मिनट

BANKA : लॉकडाउन में एक तरफ जहां शादियों में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई देती हैं तो वहीं दूसरी तरफ युवक ने मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा आज सभी जगह हो रही है. युवक बिना दहेज और बिना बैंड-बाजा और बारात के साइकिल पर सवार होकर अकेले दुल्हन के घर शादी करने पहुंच गया. युवक की इस आदर्श शादी से खुश होकर खुद BDO ने नवविवाहित जोड़े को पुरस्कृत किया. 


दरअसल, बांका जिले के शंभूगंज निवासी गौतम कुमार ने लोगों के सामने आदर्श शादी की मिसाल पेश की है. बताया जा रहा है कि भरतशिला पंचायत के कंचन नगर गांव के ब्रह्मदेव तांती की पुत्री कुमकुम कुमारी की शादी सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के उचागांव के अनिल तांती के पुत्र गौतम कुमार से दो साल पहले तय की गई थी. पिछले साल भी कोरोना के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई थी. फिर इस साल जैसे ही दोनों की शादी की तारीख तय हुई, फिर लॉकडाउन लग गया. 


इसके बाद गौतम कुमार ने इस लॉकडाउन में बिना दहेज और बिना बारात के शादी करने की ठान ली. गौतम के परिवार और गांव के ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने सेहरा बांधा और साइकिल से ही भरतशिला पंचायत के कंचन नगर पहुंच गया, जहां वधु पक्ष के लोगों ने उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत कर शादी कराकर दोनों को विदाई कर दी.


इधर शंभूगंज BDO प्रभात रंजन ने खुद उचागांव पहुंचकर दम्पती गौतम कुमार और कुमकुम कुमारी को आशीर्वाद और नकद रुपए देकर पुरस्कृत किया. उन्होंने दंपती को मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ दिलाने की बात कही. वहीं, CO अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद, BPRO संजीत कुमार ने भी फोन पर नवविवाहिता दंम्पती से बात कर दोनों को ऐसी शादी करने के लिए बधाई दी.