ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

बिल जमा नहीं किया तो काट दी बिजली, गुस्साए लोगों ने JE की पिटाई के बाद लूट ली सोने की चेन और कैश

DHARBHANGA : बिहार के दरभंगा में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कमतौल के बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वारयल वीडियो के संबंध में ब

बिल जमा नहीं किया तो काट दी बिजली, गुस्साए लोगों ने JE की पिटाई के बाद लूट ली सोने की चेन और कैश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DHARBHANGA : बिहार के दरभंगा में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कमतौल के बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वारयल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ कमतौल बाजार में छापेमारी अभियान से लौटने के क्रम में गुस्साए लोगों ने जूनियर इंजीनियर की पिटाई कर दी। आपको बता दें कि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


इस मामले में बिजली विभाग के जूनियर इंजिनियर के आवेदन पर 9 नामजद एवं 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि कमतौल थाना अध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने भी की है। कनीय विद्युत अभियंता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार बीते 18 अक्टूबर को अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राजस्व वसूली को लेकर विद्युत बकायेदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान और बिजली सप्लाई काटने की कार्रवाई कमतौल बाजार में की गई थी। 


अभियान चलाने के बाद अधिकारी निकल गए और बिजली विभाग के जूनियर इंजिनियर  रास्ते में एक फ्रेंचाइजी के यहां रुक कर अन्य विभागीय कार्यों की योजना बनाने लगे। इसी दौरान 9 नामजद और उनके द्वारा बुलाए गए लगभग 10 अज्ञात लोगों ने वहां आकर उनको जाति सूचक गाली दी और बुरी तरह पिटाई कर दी। वहीं, जेई ने लगभग एक लाख रुपए मूल्य के सोने की चेन गायब होने एवं उक्त फ्रेंचाइजी की दिन भर की उपभोक्ताओं से वसूली गई राजस्व लगभग ₹53060 लूट लेने का आरोप लगाया है।साथ ही अन्य विभागीय दस्तावेज नष्ट कर देने का आरोप लगाया है। बहरहाल कमतौल थाना की पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता