ब्रेकिंग
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजरराज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारबिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा, कब होगी वोटिंग...पूरा शेड्यूल जानें..Bihar News: भवन निर्माण के बड़े अधिकारी के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 3 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU की रेड....करोड़ों की शराब का हुआ सफाया… 69 मामलों में जब्त 7,500 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

Bihar News : बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान गई जान

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इ

Bihar News : बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से सामने आया है। जहां बाइक सवार एक युवक की मौत सड़क हादसे में हो गई। 


जानकारी के अनुसार, हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया‌। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में भर्ती कराया गया। और घटना की सूचना भगवानपुर थाने की पुलिस को दी गई। 


वहीं, चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना क्षेत्र के परेया गांव निवास सुनील सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अमिताभ कुमार बताया गया है।


बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त को पहुंचने भगवानपुर आ रहा था। तभी हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के भगवानपुर ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए भगवानपुर पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल लगाने के दौरान युवक की मौत रास्ते में ही हो गई।