ब्रेकिंग
Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर

पटना के इस इलाके में बनेगा डाटा और कॉल सेंटर हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

Bihar News: बिहार के बिहटा के सिकंदरपुर में 50.75 करोड़ रुपये की लागत से डाटा और कॉल सेंटर हब स्थापित किया जाएगा, जिससे 450 युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य के आईटी सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर में डाटा सेंटर और कॉल सेंटर का बड़ा हब विकसित किया जाएगा। करीब 50.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस यूनिट को मंजूरी मिल चुकी है। इसके शुरू होने से लगभग 450 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।


बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने राज्य में डिजिटल विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संजीवनी मीडिया एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस आधुनिक डाटा सेंटर और कॉल सेंटर यूनिट की स्थापना की जा रही है। प्रोजेक्ट स्वीकृति समिति ने इस निवेश प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जबकि बियाडा (BIADA) ने भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


यह यूनिट न केवल डाटा स्टोरेज और कॉल सेंटर सेवाएं प्रदान करेगी, बल्कि यहां फिल्म एडिटिंग और डिजिटल प्रोसेसिंग की विश्वस्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे बिहार के फिल्म निर्माताओं को बड़ा लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक पोस्ट-प्रोडक्शन और एडिटिंग के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था।


इस परियोजना के शुरू होने से फिल्म निर्माण की लागत घटेगी और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय स्तर पर ही एडिटिंग और प्रोसेसिंग संभव होने से बिहार के फिल्म उद्योग को नई गति मिलेगी।


राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और विभाग के सचिव कुंदन कुमार के अनुसार, इस यूनिट से सीधे तौर पर 450 युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह खासतौर पर उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर होगा जो बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों से आईटी, कंप्यूटर साइंस और एनिमेशन जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे हैं।


यह प्रोजेक्ट युवाओं के पलायन को रोकने और “ब्रेन ड्रेन” को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को केवल पारंपरिक उद्योगों तक सीमित न रखकर आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी अग्रणी राज्य बनाया जाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता