ब्रेकिंग
बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल...

आपसी विवाद के बाद भारी बवाल: रॉड से पीट-पीटकर महिला की हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

Bihar Crime News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में घर के पीछे शौच फेंकने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लोहे की रॉड से पीट-पीटकर एक महिला की हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Bihar Crime News
हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में घर के पीछे शौच फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में एक महिला की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क को जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव का बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, गांव में घर के पीछे शौच फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने भोरे-मीरगंज सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद हथुआ एसडीपीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 


पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की हालांकि ग्रामीण आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कह रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता