ब्रेकिंग
देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में

मैदान-ए-जंग बना बिहार का अदालत परिसर: लव मैरिज के बाद शादी करने कोर्ट पहुंचे युवक की पिटाई, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: भागलपुर कोर्ट परिसर में प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे युवक की लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर बुधवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे एक युवक पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दर्जनों लोगों ने युवक को घेरकर जमकर मारपीट की। इस दौरान उसकी शर्ट तक फाड़ दी गई और कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना के दौरान मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए परिजन युवक पर हमला करते रहे। बाद में पुलिस युवक को हिरासत में लेकर युवती की तलाश में जुट गई, हालांकि युवती का कोई पता नहीं चल सका।


जानकारी के अनुसार, बगचप्पर निवासी नितेश सिंह का शाहकुंड थाना क्षेत्र के कोरण्डा गांव की रहने वाली 20 वर्षीय मुस्कान के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध मंगलवार को आपसी सहमति से शादी कर ली थी। इसके बाद बुधवार को वे कोर्ट मैरिज कराने भागलपुर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


युवती की बुआ नीलू देवी ने नितेश सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने युवक को अपराधी प्रवृत्ति का बताते हुए कहा कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन से मुस्कान को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंपने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता