ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

बिहार में दबंगों का कहर: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा भारी, महिला समेत पूरे परिवार के साथ की जमकर मारपीट; वीडियो वायरल

गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में दबंगों ने महिला समेत पूरे परिवार पर हमला कर दिया। गर्भवती भाभी और गर्भस्थ शिशु गंभीर रूप से घायल हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन पुलिस कार्रवाई अब तक नहीं हुई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। टनकुप्पा थाना क्षेत्र के जीएन बिगहा में दबंगों ने घर पर चढ़कर महिला सहित पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  


पीड़िता नंदनी कुमारी ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब उसके चचेरे चाचा शंकर साव ने घर के पास कूड़ा फेंक दिया। नंदनी के पिता ने विरोध किया तो शंकर साव ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बाहर से गुंडों को बुलाकर हमला कर दिया।  


नंदनी ने कहा कि जब उसके पिता और भाई पर हमला हो रहा था, तो वह और उसकी गर्भवती भाभी बीच-बचाव करने गईं। लेकिन आरोपियों ने दोनों को भी बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में गर्भवती भाभी के गर्भस्थ शिशु को गंभीर चोट पहुंची है।  


पीड़िता ने आरोप लगाया कि शंकर साव ने भुसुंड़ा से करीब दस लोगों को बुलाया था, जिनमें सुदामा साव, रोशन कुमार, अमर कुमार, अमित कुमार, सुशीला देवी और अन्य शामिल थे। ये लोग लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे, जिससे पूरे परिवार को गंभीर चोटें आईं।


नंदनी ने बताया कि यह गिरोह कई बार उनके परिवार पर हमला कर चुका है और लगातार जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित परिवार ने टनकुप्पा थाना में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा आरोपियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।


लाचार होकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी और आईजी को भी लिखित आवेदन दिया है। नंदनी ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आत्मदाह करने को मजबूर होगा। वहीं, वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता