ब्रेकिंग
NEET UG Scam: नीट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! बिहार से कोटा तक फैला सॉल्वर गैंग, 12 मेडिकल छात्र रडार पर"Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर के बाद अब हथियारों की परीक्षा! भारत भूषण तिवारी केस में FSL खोलेगी गोलीकांड का सच Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 6 जिलों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में तूफानी हवा का अलर्टमुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडNEET UG Scam: नीट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! बिहार से कोटा तक फैला सॉल्वर गैंग, 12 मेडिकल छात्र रडार पर"Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर के बाद अब हथियारों की परीक्षा! भारत भूषण तिवारी केस में FSL खोलेगी गोलीकांड का सच Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 6 जिलों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में तूफानी हवा का अलर्टमुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइड

बिहार: बेऊर जेल समेत तमाम जेलों में बंद कैदियों को आज से लगेगी वैक्सीन

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। बिहार में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है जिसे लेकर हर व्यक्ति परेशान है। बढ़ते संक्रमण से कईयों की जाने ज

बिहार: बेऊर जेल समेत तमाम जेलों में बंद कैदियों को आज से लगेगी वैक्सीन
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। बिहार में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है जिसे लेकर हर व्यक्ति परेशान है। बढ़ते संक्रमण से कईयों की जाने जा चुकी है वही कई लोग अब भी बीमार हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को वैक्सीन लगाने का फैसला लिया गया है। पटना के बेऊर जेल समेत तमाम जेलों में बंद 1000 कैदियों के पहचान पत्र जमा किया गया है जिन्हें आज से वैक्सीन लगाई जाएगी। 



बिहार के तमाम जेलों में बंद कैदियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। इसे लेकर आज विशेष अभियान की शुरूआत की गयी है। जेल में बंद कैदियों के वैक्सीनेशन को लेकर सरकार की तरफ से पहले ही परमिशन दे दी गयी है। इस चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना के बेऊर जेल सहित राज्य के सभी जेलों में बंद 45 साल और इससे अधिक उम्र के कैदियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।



पटना के बेऊर जेल में बंद 300 कैदियों का पहचान पत्र अब तक मिला है। इसी तरह समस्तीपुर में 200 और गोपालगंज में 100 कैदियों ने पहचान पत्र मिले हैं। राज्य के तमाम जेलों में बंद कैदियों कीआबादी का 30 से 35 प्रतिशत हिस्सा 45 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों का है। बिहार में जब 18 साल या उससे अधिक के लोगों वैक्सीन दी जाएगी तो फिर जेलों में बंद इस उम्र के कैदियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।



पहले चरण के वैक्सीनेशन के लिए सभी जेलों में वैक्सीन भी पहुंच गयी है। बिहार के जेल आईजी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि पटना के बेऊर जेल समेत तमाम जेलों को मिलाकर 1000 कैदियों के आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य पहचान पत्र जेल प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद आज से जेल में बंद कैदियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी।