ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी के घर की सीढ़ी को प्रशासन ने तोड़ा, फिर क्या बोले मुख्यमंत्री जानिए? बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टक्या बिहार में यही शराबबंदी है? दूध की गाड़ी में शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तारहम नहीं सुधरेंगे!. ऑटो में बैठकर 500 रुपये घूस मांगती महिला दारोगा का वीडियो वायरल, ऑनलाइन पेमेंट पर अड़ीBihar News: 30 लाख में बिक रही थी नौकरी! BPSC घोटाले का बड़ा खुलासा... 38 आरोपी गिरफ्तारसम्राट चौधरी के घर की सीढ़ी को प्रशासन ने तोड़ा, फिर क्या बोले मुख्यमंत्री जानिए? बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टक्या बिहार में यही शराबबंदी है? दूध की गाड़ी में शराब बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तारहम नहीं सुधरेंगे!. ऑटो में बैठकर 500 रुपये घूस मांगती महिला दारोगा का वीडियो वायरल, ऑनलाइन पेमेंट पर अड़ीBihar News: 30 लाख में बिक रही थी नौकरी! BPSC घोटाले का बड़ा खुलासा... 38 आरोपी गिरफ्तार

बारातियों से भरी कार बनी आग का गोला: चीख-पुकार से मचा हड़कंप, लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान

BIHAR: बिहारशरीफ में बारात लेकर जा रही एक कार के अचानक आग पकड़ लेने से सड़क पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों में घिर गई, जिससे यात्रियों की जान मुश्किल में पड़ गई। समय रहते सभी लोग बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा...

बारातियों से भरी कार बनी आग का गोला: चीख-पुकार से मचा हड़कंप, लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान
Ramakant kumar
3 मिनट

BIHAR: बिहार के बिहारशरीफ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारात लेकर जा रही एक कार अचानक चलते-चलते आग का गोला बन गई। काको थाना क्षेत्र के कड़डुआ के पास हुई इस घटना ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया।


जानकारी के अनुसार, बारात बिहारशरीफ से जहानाबाद की ओर जा रही थी। कार में करीब 10 बाराती सवार थे। रास्ते में अचानक टाटा सूमो वाहन के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।


गाड़ी में बैठे लोगों ने शुरुआती तौर पर फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज फैल चुकी थी कि कुछ ही पलों में हालात बेकाबू हो गए। इसके बाद सभी यात्रियों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।


हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी और सिर्फ ढांचा ही बचा रह गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


शिशुपाल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं राहुल कुमार ने कहा कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक जाम और अफरातफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते यात्री कार से नहीं कूदते, तो यह हादसा किसी बड़े मातम में बदल सकता था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें