ब्रेकिंग
‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में BSF जवान की दर्दनाक मौत

SASARAM : रोहतास में भीषण सड़क हादसे में एक BSF जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सासाराम के काराकाट के दहिआरी का है। BSF जवान अपने पूरे परिवार के साथ तिलौथू स्थित तुतला भवानी के मंद

बिहार: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में BSF जवान की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : रोहतास में भीषण सड़क हादसे में एक BSF जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सासाराम के काराकाट के दहिआरी का है। BSF जवान अपने पूरे परिवार के साथ तिलौथू स्थित तुतला भवानी के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गया था। पूजा अर्चना के बाद सभी लोग बस पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में BSF जवान की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


मृतक की पहचान बीएसएफ जवान अजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अजीत की हाल ही में बीएसएफ में नौकरी लगी थी। नौकरी लगने के बाद वह पूरे परिवार और सगे संबंधियों के साथ तुतला भवानी के दर्शन के लिए गया था। पूजा पाठ करने के बाद बीएसएफ जवान अजीत अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में अजीत समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान अजीत की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल अन्य 9 लोगों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता