ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

प्रेमी से निकाह नहीं कराया तब प्रेमिका ने उठा लिया बड़ा कदम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बेतिया में एक प्रेमी-युगल घर से भागकर नेपाल चले गये थे। इधर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। जिसके बाद लड़की प्रेमी से निकाह करने की जिद्द पर अड़ी हुई थी जिसके बाद उसने ऐसा कुछ किया कि परिजन गहरे सदमें में चले गये।

BIHAR POLICE
युवती ने की आत्महत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

bettiah crime news: प्रेम-प्रसंग में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना बेतिया के इनरवा थाना क्षेत्र के खम्हियां गांव की है। जहां युवती ने रविवार के देर शाम खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका की पहचान खम्हियां गांव निवासी मंजूर मियां की 20 वर्षीय बेटी रोबिना खातून के रूप मे की गई है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इनरवा थाने की पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मृतका के पिता मंजूर मियां ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के एक लड़के से प्रेम करती थी। दोनों की प्रेम पढाई के दौरान हुई थी। दोनों ने एक दूजे से निकाह करने चाहते थे इसी नियत से आठ दिन पहले फरार हो गए। लड़का और लड़की दोनों नेपाल में छिपे हुए थे। उसके पिता द्वारा मामलें मे एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया। लड़का पक्ष के लोगों ने रोबिना खातून से बेटे का निकाह कराने की बात कही थी।


 जिसके कारण लड़की ने 164 के बयान में कह दिया था कि वह अपनी मौसी के घर गई थी। लड़की के पिता ने कहा कि मैं लड़की को लेकर अपने घर आ गया, फिर लड़का लडकी दोनों फिर से भाग गए। वही पुलिस दबिश के कारण फिर दोनों घर आ गए। मामले को लेकर पंचायती की गई जिसमें पंचों ने पंचायत कर मामले का रफा दफा कर दिया। लेकिन मेरी बेटी उसी के साथ रहने की जिद्द करती रही। हालांकि हमलोग कह रहे थे की तुम्हारी शादी दूसरी जगह कर देंगे। 


जिससे नाराज होकर बेटी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इनरवा प्रभारी थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि रोबीना खातून के परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा। पुलिस मामलें मे जांच पड़ताल कर रही है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स