Bihar Weather Alert: बिहार में 2 से 4 सितंबर के बीच कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन तीन दिनों में अलग-अलग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 सितंबर को 31 जिलों में येलो अलर्ट
2 सितंबर को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है।
3 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
3 सितंबर को पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार के बाकी हिस्सों के लिए किसी तरह की चेतावनी नहीं है।
4 सितंबर को 10 जिलों में येलो अलर्ट
4 सितंबर को भी बिहार के कुछ जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचना चाहिए।




