ब्रेकिंग
‘बाबा, मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा’, तेज प्रताप यादव और धीरेंद्र शास्त्री की बातचीत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलमैदान-ए-जंग बना पटना का शादी समारोह: DJ पर डांस के दौरान बाराती और स्थानीय लड़कों के बीच मारपीट; भारी ड्रामे के बीच जयमाला और सिंदूरदानबिहार में अपराधियों का नया खेल: जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का जाल, एक फर्जी लिंक और बैंक खाता खालीहत्या, आत्महत्या या कुछ और? बिहार में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंपपटना में बेकाबू कार ने पुलिस से भागते हुए कई लोगों को रौंदा, गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार बरामद‘बाबा, मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा’, तेज प्रताप यादव और धीरेंद्र शास्त्री की बातचीत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलमैदान-ए-जंग बना पटना का शादी समारोह: DJ पर डांस के दौरान बाराती और स्थानीय लड़कों के बीच मारपीट; भारी ड्रामे के बीच जयमाला और सिंदूरदानबिहार में अपराधियों का नया खेल: जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का जाल, एक फर्जी लिंक और बैंक खाता खालीहत्या, आत्महत्या या कुछ और? बिहार में मां और दो बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंपपटना में बेकाबू कार ने पुलिस से भागते हुए कई लोगों को रौंदा, गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार बरामद

बिहार में बदला मौसम मिजाज: 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में और गिरावट की उम्मीद

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट की संभावना जताई जा रही है.

Bihar Weather Alert
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Alert: भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 36 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 24 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। पटना समेत दक्षिण बिहार के कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक राज्य में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। साथ ही अगले 2–3 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 1 मई से फिर से तापमान बढ़ने और कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है।


पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान कैमूर में 41.4 डिग्री और डेहरी में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रहा। सीमावर्ती इलाकों में हुई बारिश से गर्मी में थोड़ी राहत मिली है। तेज धूप के बीच चल रही हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को कुछ सुकून दिया है।हालांकि, आंधी-बारिश के इस दौर में जान-माल का नुकसान भी हुआ है। अलग-अलग जिलों में ठनका गिरने और खराब मौसम के कारण अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो दिन पहले भीषण गर्मी की चपेट में आने से एक महिला की भी जान गई थी।


मौसम विभाग ने राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बिहार में मौसम का यह बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर बिहार के जिलों में नमी अधिक होने से तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना ज्यादा है, इसलिए वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण और मध्य बिहार में अपेक्षाकृत कम नमी के कारण हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 30 अप्रैल तक यह स्थिति बनी रह सकती है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें