ब्रेकिंग
सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी

तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी

Bihar weather alert: बिहार में 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मौसम बिगड़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar weather alert
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar weather alert: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना ने 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच राज्य में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बिहार के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।




मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे शक्तिशाली होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से बिहार में पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है।



गरज-चमक और तेज हवाओं का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार सतही हवाएं चलने की आशंका जताई है। लगातार बारिश और भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलजमाव, सड़कों पर पानी भरने तथा यातायात और परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।




फसलों को हो सकता है नुकसान

मौसम के प्रतिकूल रहने से किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। खेतों में खड़ी फसलों, कटाई के लिए तैयार धान और खुले स्थानों पर रखी कृषि उपज को नुकसान पहुंचने की आशंका है। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कमजोर मकानों, टिन की छतों और अस्थायी संरचनाओं को भी नुकसान हो सकता है।




किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पकी हुई फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित और सूखे स्थान पर रख लें। खुले में रखी फसलों को तिरपाल से ढककर सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें। प्रतिकूल मौसम के दौरान जरूरत न होने पर कटाई स्थगित रखें और खेतों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था करें। सब्जियों और अन्य फसलों की अनावश्यक सिंचाई फिलहाल रोकने की भी सलाह दी गई है।




आम लोगों से सतर्क रहने की अपील

विभाग ने लोगों को गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदानों, खेतों, ऊंचे पेड़ों, जलाशयों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज हवा और भारी बारिश के दौरान कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखें। जलजमाव वाले रास्तों और तेज बहाव वाले पानी से गुजरने से बचें तथा अनावश्यक यात्रा न करें।



मौसम विभाग ने आम लोगों और किसानों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी और जिलेवार चेतावनियों पर नजर रखें। जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता