ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार के लोगों को जल्द मिलेगी जल मार्ग से यात्रा की सुविधा, इन 11 जिलों में बन रहे 21 वाटर स्टेशन

Bihar water transport: बिहार में जल्द ही लोगों को जल परिवहन की सुविधा मिलेगी. राज्य के 11 जिलों में 21 जल स्टेशन जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे. वाटर स्टेशन तैयार होते ही नदी मार्ग से यात्री सेवा शुरू कर दी जाएगी.

Bihar water transport
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar water transport: बिहार में जल्द ही जल मार्ग से यात्रा की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके तहत राज्य के 11 जिलों में 21 स्थानों पर जल स्टेशन (जेटी) विकसित किए जा रहे हैं, जिससे यात्री भागलपुर से पटना और पटना से पश्चिम चंपारण तक जल मार्ग से सफर कर सकेंगे।


जल परिवहन परियोजना के तहत गंगा और गंडक नदी के किनारे इन जल स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। पटना जिले में सबसे अधिक पांच जल स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें दीघा, पानापुर, नासरीगंज, बाढ़ और नकटा दियारा शामिल हैं।


अधिकारियों के अनुसार, कुल 21 में से 18 जल स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि तीन स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। इनमें दो परियोजनाएं पटना जिले में हैं, जहां दीघा और बाढ़ में काम तेजी से चल रहा है।


अब तक राज्य में आवागमन के लिए सड़क, रेल और हवाई मार्ग ही मुख्य साधन थे, लेकिन इस पहल के बाद जल मार्ग भी एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में सामने आएगा। जल परिवहन विभाग इस परियोजना को जल्द पूरा करने में जुटा है, जबकि पर्यटन विभाग यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।


परियोजना के तहत भोजपुर, सोनपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पश्चिम चंपारण जिलों में जल स्टेशन बनाए जा रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से राज्य में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता