ब्रेकिंग
शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदमुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंकाभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तारस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारशादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदमुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंकाभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तारस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयार

Nitish Rabri clash : राबड़ी और CM नीतीश कुमार के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर बोले JDU विधायक - माघ का महिना तो देवर -भौजाई के बीच ...

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई नोंक-झोंक पर JDU विधायक श्याम रजक ने कहा, "माघ का महीना है, भौजाई-देवर का हल्का विवाद चलता है।"

Nitish Rabri clash : राबड़ी और CM नीतीश कुमार के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर बोले JDU विधायक - माघ का महिना तो देवर -भौजाई के बीच ...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Nitish Rabri clash : बिहार विधान परिषद में बीते कल हुई राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नोंक-झोंक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। यह घटना परिषद की कार्यवाही के दौरान हुई, जब दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच बहस तेज हो गई। विपक्ष ने इसे तुरंत राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की, जिससे हंगामा बढ़ गया।


इस मामले पर जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत बहस थी और इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। श्याम रजक ने कहा, “देखिए एक है भौजाई और एक हैं देवर, महीना भी है माघ का तो देवर-भौजाई के छींटाकसी पर दूसरे को टिप्पणी करना या शोभा नहीं देता। अब भौजाई कुछ बोलेगी तो देवर का काम है बोलना।”


उन्होंने आगे कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण करना निंदनीय है। सरकार इस मामले में पूरी तरह कटिबद्ध है और घटना की निंदा की जा चुकी है। यदि परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी, तो मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी दे दी है। इसलिए इस मामले में धैर्य रखना जरूरी है।


श्याम रजक ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि “कोई मुद्दा नहीं है, सब अपने चेहरे को चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनके पास मुद्दा कुछ नहीं है।” उनके अनुसार, विपक्ष इस मामूली बहस को अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है।