ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामद

Bihar News: पटना से लापता हुई दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने खगड़िया रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। दोनों छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ती हैं और कुछ दिन पहले घर से निकली थीं। पुलिस के अनुसार, दोनों के खगड़िया पहुंचने और वहां शादी करने की बात सामने...

शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामद
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना के कोतवाली थाना पुलिस ने खगड़िया रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग छात्राओं को बरामद किया है. दोनों छात्राएं पटना के कमला नेहरू नगर इलाके की रहने वाली हैं और एक ही स्कूल में पढ़ती हैं. इनमें एक छात्रा दसवीं और दूसरी बारहवीं कक्षा में पढ़ती है.


पुलिस के अनुसार, दोनों छात्राएं 7 अगस्त को अपने घर से निकल गई थीं. परिजनों की ओर से जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान दोनों के खगड़िया में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें रेलवे स्टेशन से बरामद कर पटना लाया.


बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं एक-दूसरे से शादी करना चाहती थीं. इनमें एक हिंदू और दूसरी मुस्लिम समुदाय से है. दोनों ने खगड़िया के एक मंदिर में शादी भी की थी.


पुलिस दोनों छात्राओं को पटना लाने के बाद उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों घर से निकलने के बाद किन परिस्थितियों में खगड़िया पहुंचीं और वहां उन्होंने किस तरह शादी की.


परिजनों के साथ जाने से इनकार

पुलिस के अनुसार, दोनों छात्राएं फिलहाल अपने परिवार के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं. दोनों के बयान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.


दोनों छात्राओं के नाबालिग होने के कारण पुलिस मामले में सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.