ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

स्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bihar Teacher News: पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड स्थित एक सरकारी स्कूल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल समय के दौरान एक शिक्षक के कुर्सी पर सोने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय में...

स्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
स्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News: पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बलहा अहिरटोली से शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में स्कूल समय के दौरान एक शिक्षक कुर्सी पर सोते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय में पढ़ाई और शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों के बीच नाराजगी है.


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बलहा अहिरटोली का है. वीडियो में एक शिक्षक स्कूल के अंदर कुर्सी पर सोते दिखाई दे रहे हैं. अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई को लेकर लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही है. इसी दौरान किसी अभिभावक ने शिक्षक का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


जानकारी के अनुसार, विद्यालय में करीब 45 बच्चे नामांकित हैं. स्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती बताई जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय समय पर नहीं खुलता और बच्चों की नियमित पढ़ाई भी नहीं हो पाती है. अभिभावकों का कहना है कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कई परिवार अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने के लिए मजबूर हैं.


स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय के संचालन में लापरवाही की शिकायत पहले भी की जाती रही है. इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. अब शिक्षक के स्कूल समय में सोने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं.


बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से लगातार नए नियम और निर्देश जारी किए जा रहे हैं. स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और शिक्षकों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में अरेराज के इस विद्यालय का वायरल वीडियो इन दावों की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़ा कर रहा है.


वायरल वीडियो में शिक्षक के स्कूल समय में सोने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित शिक्षक का पक्ष सामने नहीं आया है.
पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट