ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

India Nepal Border News: पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ SSB ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। विशेष वाहन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद जवानों ने दोनों की तलाशी ली। कार्

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

India Nepal Border News: पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई की है. कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन पेट्रोलिंग के दौरान SSB जवानों ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान दोनों के पास से 200 नशीली गोलियां, गांजा, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.


यह कार्रवाई 20वीं वाहिनी SSB सीतामढ़ी के कुंडवा चैनपुर कंपनी के जवानों ने की. जवान विशेष वाहन पेट्रोलिंग पर थे. इसी दौरान हीरापुर गांव के पास दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं. जवानों ने दोनों को रोककर तलाशी ली.


तलाशी के दौरान उनके पास से Nitrazepam Tablet I.P. (Nitzascen-10) की 200 गोलियां बरामद हुईं. इसके अलावा करीब 2 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं. बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया.


गिरफ्तार युवकों की पहचान सद्दाम मंसूरी (21) और अब्दुल बारीक (25) के रूप में हुई है. SSB के अनुसार, दोनों युवक भारत से नेपाल की ओर जाने की तैयारी में थे. प्रारंभिक जांच में उनकी भूमिका कथित तौर पर कूरियर के रूप में सामने आई है.


सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर SSB की ओर से लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है. इसी क्रम में जवानों को यह कार्रवाई करने में सफलता मिली.


SSB ने बरामद नशीली गोलियों और गांजा को जब्त कर लिया है. दोनों आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें नेपाल में किसे पहुंचाया जाना था.