ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार : वैष्णवी देवी के मंदिर में हुई चोरी, पहले भगवान को किया प्रणाम. फिर उठा ले गए दानपेटी

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा से आ रही है। जहां दो बदमाश मंदिर में आए और पहले इधर-उधर घूम कर देखा, फिर भगवान को प्रणाम किया और टेवल पर रखी दानपेटी को बैग में डाल कर

बिहार : वैष्णवी देवी के मंदिर में हुई चोरी, पहले भगवान को किया प्रणाम. फिर उठा ले गए दानपेटी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा से आ रही है। जहां दो बदमाश मंदिर में आए और पहले इधर-उधर घूम कर देखा, फिर भगवान को प्रणाम किया और टेवल पर रखी दानपेटी को बैग में डाल कर फरार हो गए। उनकी ये करतूत  सीसीटीवी में कैद हो गई है। 


बिहार के नलांदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ की घटना है। इस इलाके के अम्बेर  चौक में स्थित मां वैष्णवी देवी के मंदिर में दानपेटी की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि, दो बदमाश पहले मंदिर में प्रवेश करते हैं फिर थोड़ी देर इधर-उधर घूम कर देखते हैं। इसके बाद भगवान को प्रणाम करते हैं और वहां रखी दानपेटी को अपने बैग में रखकर फरार हो गए। चोरी की यह करतूत मंदिर में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। 


मंदिर के पुजारी सुभाष कुमार ने बताया कि, दो युवक मंदिर में प्रवेश कर कुछ देर रुकने के बाद दानपेटी को बैग में रख कर फरार हो गए हैं। जब वे मंदिर में पहुंचे तो टेबल पर रखा दानपेटी नहीं था। जब बहुत देर खोजने के बाद भी दानपेटी नहीं मिली तो उन्होंने सीसीटीवी फूटेज को चेक किया। जिसमें देखा कि मंदिर में दो युवक नें प्रवेश किया, इधर-उधर घूमने की बाद दानपेटी की चोरी कर ली। आपको बता दें कि, दिन दहाड़े होने वाली इस घटना से सभी लोग आश्चर्य कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी मंदिर में चोरी की घटना घट चुकी है। शहर का व्यस्त इलाका होने के बाद भी लगातार हो रही चोरी की घटना पुलिस के चौकसी पर सवाल खड़ा कर रही है। 


बिहार थाना के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि मंदिर के पुजारी ने चोरी की सूचना दी है। सीसीटीवी फूटेज में दो युवक को चोरी करते देखा गया है। लेकिन उनकी पहचान नही हो सकी है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।