ब्रेकिंग
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारागेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम

भोजपुर परिवहन कार्यालय में अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। महिला मोटरयान निरीक्षक का भतीजा एमवीआई की गाड़ी में बैठकर ट्रक-ट्रैक्टर चालकों से ई-चालान के नाम पर वसूली कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Bihar Transport News, Bhojpur Transport Office, MVI Nephew Arrested, Bhojpur Illegal Recovery, Ara DTO Office News, Bihar Transport Department Corruption, Bhojpur MVI Case, Bihar E-Challan Fraud, Tran
© self
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar Transport News: भोजपुर के परिवहन कार्यालय का भगवान ही मालिक है. यहां अफसर का रिश्तेदार काम करता है. दिन के उजाले में खुल्लमखुल्ला वसूली करता है. सोमवार को पूरे खेल का खुलासा हो गया. महिला मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी से वसूली करते एमवीआई का भतीजा गिरफ्तार हो गया. वैसे जिस भतीजे की गिरफ्तारी हुई है वो लंबे समय से दफ्तर में बैठक अवैध रूप से सरकारी काम करता था. इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बचते रहे, यूं कहें कि महिला एमवीआई ही अपने भतीजे को दफ्तर में काम कराती रही. अब देखना होगा, इस खुलासे के बाद परिवहन विभाग कब तक जिम्मेदार अधिकारी पर  कार्रवाई करता है.

महिला मोटरयान निरीक्षक के भतीजे का कृत्य,पहुंच गए हवालात 

भोजपुर परिवहन कार्यालय में पदस्थापित महिला मोटरयान निरीक्षक का भतीजा 23 मार्च को गाड़ी का अवैध चालान काट कर वसूली कर रहा था. विवाद बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी और उस पर सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया. चूंकि मामला सार्वजनिक हो गया, वरीय अधिकारियों तक मामले की जानकारी पहुंच गई, लिहाजा पुलिस ने महिला एमवीआई के भतीजे व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया. आज मंगलवार को दोनों को आरा कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. वैसे जिस एमवीआई के भतीजे की गिरफ्तारी हुई है, वो पहली दफे यह धंधा नहीं कर रहा था, बल्कि लंबे समय से यह अवैध काम कर रहा था. आरा के डीटीओ दफ्तर में बैठकर अवैध तरीके से काम करता था. इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं करते थे. 

भोजपुर में पकड़ा गया बड़ा खेल 

सोमवार को भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में महिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) की गाड़ी में बैठकर भतीजा के द्वारा ट्रैक्टर, ट्रक सहित अन्य वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी। इस दौरान उन लोगों के द्वारा वाहन मालिकों को ई-चालान  के नाम पर डराया धमकाया जा रहा था,पैसे की उगाही की जा रही थी। इसी क्रम में वाहन मालिकों द्वारा उससे पूछताछ किया गया, शंका होने के बाद लोगों ने मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी पर बैठे भतीजा व एक अन्य को बंधक बना लिया।

महिला मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी जब्त..दो पकड़े गए 

भोजपुर जिला ट्रक ऑनर एसोशिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने इसकी सूचना भोजपुर एसपी को दी. सूचना के जिले के नवादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया. साथ ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई. शिकायत के बाद भोजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया,जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है. वहीं मोटरयान निरीक्षक की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. अब देखना होगा, जिस एमवीआई के भतीजा द्वारा यह खेल किया जा रहा था, उस आरोपी मोटरयान निरीक्षक के खिलाफ कब कार्रवाई होती है. 




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता