ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

Patna News: पटना में आज से डबल डेकर बस सेवा शुरू, जानिए… रूट और किराया

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में आज से राज्य की पहली डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है। इस सेवा का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने जेपी गंगा पथ (गंगा ड्राइव) पर किया। यह सेवा BSTDC की ओर से शुरू की गई है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में आज से राज्य की पहली डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है। इस सेवा का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने जेपी गंगा पथ (गंगा ड्राइव) पर किया। यह सेवा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) की ओर से शुरू की गई है और इसका उद्देश्य पर्यटकों को राजधानी पटना के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से रूबरू कराना है।


यह डबल डेकर बस दीघा रोटरी से पटना सिटी के कंगनघाट तक संचालित की जाएगी। उद्घाटन के दिन यह सेवा दोपहर 12:30 बजे दीघा रोटरी के पास से शुरू हुई। बस का किराया 100 रुपये निर्धारित किया गया है। फिलहाल इस रूट पर केवल एक बस चलाई जा रही है, लेकिन सफल संचालन की स्थिति में भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।


इस दोमंजिला बस की सबसे बड़ी खासियत है इसका ऊपरी डेक, जहां से पर्यटक खुली हवा में यात्रा करते हुए गंगा नदी, घाटों, ऐतिहासिक मस्जिदों, मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य दर्शनीय स्थलों का आनंद ले सकते हैं। बस का रूट इस तरह से तय किया गया है कि यह पटना के प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करे।


पर्यटन विभाग की योजना के अनुसार, इस बस में एक प्रशिक्षित गाइड भी तैनात किया जाएगा जो यात्रियों को प्रत्येक स्थल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी देगा। इससे यह सेवा केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि एक मोबाइल टूर गाइड के रूप में कार्य करेगी।


इस बस में यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं है, जिसमें   उपरी मंजिल ओपन रूफ (खुली छत) के साथ वातानुकूलित निचली मंजिल भी है। इसके साथ ही लाइव गाइडेड टूर, जीपीएस ट्रैकिंग सुविधा, यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और इमरजेंसी अलार्म सिस्टम शामिल है। 


पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कहा, "यह सेवा न केवल पटना की सुंदरता को दिखाने का एक जरिया है, बल्कि यह राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। यदि यह पहल सफल रहती है, तो इसे अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा।"


पर्यटन विभाग के अनुसार, आने वाले महीनों में नालंदा, गया और राजगीर जैसे पर्यटन स्थलों पर भी इस तरह की डबल डेकर बस सेवाओं की शुरुआत की जा सकती है। इसके अलावा, पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा और बहुभाषी गाइडिंग सिस्टम भी विकसित किया जा रहा है।