ब्रेकिंग
‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंचATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपये‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंचATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपये

बिहार: थाना परिसर में लगी भीषण आग, कई जब्त गाड़ियां जल कर राख

JAMUI: बडी खबर जमुई से आ रही है, जहां थाने में भीषण आग लग गई है। झाझा थाना परिसर में पुलिसकर्मी गिरे हुए सूखे पत्ते के इकट्ठा कर जला रहे थे, तभी तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल र

बिहार: थाना परिसर में लगी भीषण आग, कई जब्त गाड़ियां जल कर राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बडी खबर जमुई से आ रही है, जहां थाने में भीषण आग लग गई है। झाझा थाना परिसर में पुलिसकर्मी गिरे हुए सूखे पत्ते के इकट्ठा कर जला रहे थे, तभी तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग पूरे थाना परिसर में फैल गई।


अगलगी की इस घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि थाना परिसर में जब्त कर रखी गई कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और धू-धू कर जलने लगी।


पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर अग्निशमन की छोटी गाड़ी पहुंची तो जरूर लेकिन एन वक्त पर धोखा दे गई। दमकल की गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मी उसे दुरुस्त करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान थाना परिसर में रखी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। बाद में किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता