ब्रेकिंग
छपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडीबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाख

बिहार: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना की है। यहां तेज गति से आ रही बाइक के पेड़ से टकरा जाने

बिहार: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना की है। यहां तेज गति से आ रही बाइक के पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अनिल यादव और 35 वर्षीय मनोज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल यादव और मनोज यादव बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे लतौना के पास पहुंचे, बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। दोनों घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल यादव को मृत घोषित कर दिया।


डॉक्टरों ने गंभीर रूप से मनोज को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता