ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार : तेज रफ्तार का कहर, स्टेट हाइवे पर सड़क हादसों में मासूम समेत 4 की मौत; एक घायल

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जाने की खबरें निकल

बिहार :  तेज रफ्तार का कहर, स्टेट हाइवे पर सड़क हादसों में मासूम समेत 4 की मौत; एक घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में 4 लोगों की जान चली गयी है। मरने वाले में एक मासूम भी शामिल है। 


दरअसल, सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग स्टेट हाइवे-89 पर सड़क दुर्घटनाओं में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। मृतकों में से दो की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी चौक निवासी चार वर्षीय शिशु राम और बेचू कुमार राम के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अशोक राम के रूप में हुई है। वहीं, दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पायी है। 


बताया जा रहा है कि, पहली दुर्घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा टड़ीला मोड़ के पास हुई। सिधवल से एमएच नगर थाने के पकड़ी जा रही बरात में शामिल एक बाइक पर पांच साल के मासूम सहित दो युवक ट्रैक्टर के पीछे अनियंत्रित होकर टकरा गए। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा लेकिन इलाज के पहले ही दो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया।


इधर, दूसरी घटना इसी पथ पर सुरापुर के पास गुरुवार की सुबह हुई। जहां दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। सूचना जारी होने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।